पत्रिका संबंधी विवरण
पत्रिका का नाम : आंबेडकरवादी साहित्य
पत्रिका का स्वरूप : आंबेडकर-दर्शन पर आधारित Peer-Reviewed वैचारिक, आलोचनात्मक एवं शोधपरक त्रैमासिक हिंदी पत्रिका
ISSN (Print) : 3108-107X
भाषा : हिंदी
विषय : साहित्य एवं सामाजिक-वैचारिक अध्ययन
आवृत्ति : त्रैमासिक
प्रकाशन आरंभ
प्रिंट संस्करण : अक्टूबर 2021
प्रकाशक एवं मुख्य संपादक
देवचंद्र भारती ‘प्रखर’
संपादकीय कार्यालय
शी-19/100, भीम नगर कॉलोनी, सनबीम वरुणा के पास, कचहरी, वाराणसी, उत्तर प्रदेश (भारत) – 221002
पत्रिका के बारे में
‘आंबेडकरवादी साहित्य’ आंबेडकर-दर्शन पर आधारित एक वैचारिक, आलोचनात्मक एवं शोधपरक त्रैमासिक हिंदी पत्रिका है। पत्रिका का उद्देश्य साहित्य और समाज के विविध प्रश्नों को समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व, न्याय, संवैधानिक नैतिकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा सामाजिक पुनर्रचना के आलोक में गंभीरता और विवेक के साथ प्रस्तुत करना है।
पत्रिका में साहित्य, समाज, शिक्षा, संविधान, बुद्ध-दर्शन, सामाजिक न्याय तथा समकालीन वैचारिक विमर्श से संबंधित शोध-पत्र, वैचारिक एवं आलोचनात्मक आलेख, रचनात्मक साहित्य, पुस्तक समीक्षा, सामाजिक प्रतिवेदन तथा अन्य मौलिक सामग्री प्रकाशित की जाती है।
प्रकाशन हेतु प्राप्त शोध-पत्रों एवं अन्य अकादमिक सामग्री का संपादकीय परीक्षण तथा समीक्षकीय प्रक्रिया के माध्यम से मूल्यांकन किया जाता है। पत्रिका अकादमिक गंभीरता, वैचारिक स्पष्टता, तार्किक दृष्टिकोण, मौलिकता और संदर्भों की प्रामाणिकता को विशेष महत्व देती है।
‘आंबेडकरवादी साहित्य’ किसी संकीर्ण पहचान या पूर्वनिर्धारित साहित्यिक आग्रह के बजाय विचार, तर्क, अध्ययन और मानवीय मूल्यों पर आधारित साहित्यिक एवं बौद्धिक विमर्श को प्राथमिकता देती है।
पत्रिका अंतर्राष्ट्रीय मानक क्रमिक संख्या (ISSN) प्रणाली के अंतर्गत पंजीकृत है।