पत्रिका परिचय

‘आंबेडकरवादी साहित्य’ आंबेडकर-दर्शन पर आधारित वैचारिक, आलोचनात्मक एवं शोधपरक त्रैमासिक हिंदी पत्रिका है। यह पत्रिका सामाजिक न्याय, समता, मानवाधिकार, संविधान, बुद्ध-दर्शन तथा वैज्ञानिक चेतना के अध्ययन को अकादमिक मंच प्रदान करती है।

📃 आंबेडकरवादी साहित्य
आंबेडकर-दर्शन पर आधारित वैचारिक, आलोचनात्मक एवं शोधपरक त्रैमासिक हिंदी पत्रिका
PEER REVIEWED RESEARCH JOURNAL
ISSN : 3108-107X (प्रिंट)
RNI पंजीकरण क्रमांक – UPHIN/2021/89341
🌐 www.ambedkarvadisahitya.com

1. पत्रिका का उद्देश्य

पत्रिका का उद्देश्य केवल साहित्यिक अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि वैज्ञानिक विवेक, तार्किक चिंतन और सामाजिक परिवर्तन के लिए वैचारिक हस्तक्षेप को प्रोत्साहित करना है।

2. गुणवत्तापूर्ण शोध का प्रकाशन 

यह पत्रिका शोधार्थियों, शिक्षकों, लेखकों, चिंतकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण शोध प्रकाशन का मंच उपलब्ध कराती है।

3. विषयगत नीति 

पत्रिका की विषयगत नीति के अनुसार केवल वही शोध-पत्र स्वीकार्य हैं, जिनका विश्लेषण आंबेडकरवादी दृष्टि पर आधारित हो। यह नीति विभिन्न विषय-क्षेत्रों में वैचारिक स्पष्टता और अकादमिक अनुशासन सुनिश्चित करती है।

🔗 विस्तृत विषयगत नीति पढ़ें
(thematic-policy)

4. पत्रिका के स्थायी स्तंभ

1. संपादकीय
2. आंबेडकरवादी विमर्श
3. शोध-पत्र
4. आंबेडकरवादी रचना
5. समकालीन हस्तक्षेप
6. पुस्तक समीक्षा