जुलाई–सितंबर 2026
आंबेडकरवादी साहित्य
आंबेडकर-दर्शन पर आधारित वैचारिक, आलोचनात्मक एवं शोधपरक त्रैमासिक हिंदी पत्रिका
RNI पंजीकरण क्रमांक : UPHIN/2021/89341
◽ रचनाएं आमंत्रित
‘आंबेडकरवादी साहित्य’ पत्रिका के आगामी जुलाई–सितंबर 2026 अंक हेतु शोधपरक, वैचारिक एवं मौलिक रचनाएँ आमंत्रित हैं। पत्रिका वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आंबेडकरवादी चेतना तथा तर्काधारित साहित्य को प्राथमिकता देती है।
विषय की कोई निश्चित सीमा या बंधन नहीं है, किंतु रचनाएँ सामाजिक यथार्थ, तार्किक दृष्टि, मानवीय समानता तथा अंधविश्वास, पाखंड और कल्पनापरक प्रवृत्तियों से मुक्त स्पष्ट वैचारिक चेतना पर आधारित होनी चाहिए।
पत्रिका किसी जाति, वर्ग अथवा समुदाय विशेष के साहित्यकारों के प्रति पूर्वाग्रह की दृष्टि नहीं रखती। साहित्य का मूल्यांकन जन्माधारित पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि उसके वैचारिक स्वरूप, सामाजिक दृष्टि, मानवीय मूल्य तथा तार्किक आधार पर किया जाता है। अतः परंपरागत एवं आधुनिक हिंदी साहित्य से संबंधित गंभीर, आलोचनात्मक और शोधपरक लेखन आमंत्रित है, बशर्ते वह वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामाजिक यथार्थ और वैचारिक स्पष्टता पर आधारित हो।
◾ आमंत्रित रचनाएं
◾ लेखन संबंधी निर्देश
1. रचना मौलिक एवं अप्रकाशित होनी चाहिए।
2. शोध-पत्र संदर्भसम्पन्न एवं अकादमिक मानकों के अनुरूप होना चाहिए।
3. तार्किक, वैचारिक एवं तथ्याधारित लेखन को प्राथमिकता दी जाएगी।
4. संपादकीय मंडल को रचना संपादन एवं चयन का पूर्ण अधिकार होगा।
◾ महत्वपूर्ण तिथि
रचनाएं भेजने की अंतिम तिथि :
15 सितंबर 2026
◽ रचनाएं भेजने हेतु
📧 editor@ambedkarvadisahitya.com
🌐 www.ambedkarvadisahitya.com
◽ स्थायी स्तंभ
✍️ नोट
पत्रिका की वैचारिक एवं अकादमिक आवश्यकता के अनुसार भविष्य में “अनुवाद”, “दस्तावेज”, “अभिलेख”, “साक्षात्कार” अथवा अन्य आवश्यक स्थायी स्तंभ भी जोड़े जा सकते हैं, ताकि आंबेडकरवादी साहित्य, सामाजिक अध्ययन और वैचारिक विमर्श के विविध आयामों को अधिक व्यापक रूप में प्रस्तुत किया जा सके।