देवचंद्र भारती ‘प्रखर’ हिंदी के साहित्यकार, शोधकर्ता, आलोचक एवं संपादक हैं। उनका लेखन आंबेडकर-दर्शन, बुद्ध-धम्म, हिंदी साहित्य, सामाजिक न्याय, संस्कृति तथा समकालीन वैचारिक विमर्श से संबंधित विषयों पर केंद्रित है। वे कविता, आलोचना, शोध-लेखन तथा वैचारिक गद्य की विभिन्न विधाओं में सक्रिय हैं। उनके शोध-पत्र, पुस्तक समीक्षाएँ, कविताएँ तथा वैचारिक लेख विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध-पत्रिकाओं और साहित्यिक पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं।
वे ‘आंबेडकरवादी साहित्य’ त्रैमासिक हिंदी शोध पत्रिका के संस्थापक एवं संपादक हैं। इसके अतिरिक्त वे आंबेडकरवादी साहित्य प्रकाशन के संचालक हैं तथा अध्ययनपरक एवं वैचारिक साहित्य के सृजन, संपादन और प्रकाशन से निरंतर जुड़े हुए हैं। उनका साहित्यिक एवं संपादकीय कार्य आंबेडकरवादी साहित्य की वैचारिक स्पष्टता, अकादमिक गंभीरता तथा शोधपरक परंपरा के विकास की दिशा में समर्पित है।
संक्षिप्त परिचय
नाम : देवचंद्र भारती ‘प्रखर’
कार्य : साहित्यकार, शोधकर्ता, आलोचक एवं संपादक
जन्म : 5 अगस्त 1991
जन्मस्थान : ग्राम-कटसिल, पोस्ट-दिघवट, जनपद-चंदौली, उत्तर प्रदेश (भारत)
शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, संस्कृत), बी.एड., यूजीसी-नेट/जेआरएफ, पीएच.डी. (अद्यतन)
साहित्यिक परिचय
देवचंद्र भारती ‘प्रखर’ का साहित्यिक कार्य कविता, आलोचना, शोध-लेखन, संपादन तथा वैचारिक गद्य की विभिन्न विधाओं में विस्तृत है। उनके लेखन का प्रमुख केंद्र आंबेडकर-दर्शन, बुद्ध-धम्म, हिंदी साहित्य, सामाजिक न्याय और समकालीन वैचारिक विमर्श है।
प्रमुख कृतियाँ
-
- वेदना की शांति — कविता संग्रह
- परिणय — खंडकाव्य
- लज्ज़त-ए-आलम — ग़ज़ल संग्रह
- दलित जागरण — कविता संग्रह
- विषमता के विरुद्ध — कविता संग्रह
- गुरु रविदास पचासा — काव्य
- समकालीन हिंदी दलित कविता — संपादित
- आंबेडकरवादी कविता के प्रतिमान — आलोचना
- श्यामलाल राही : व्यक्तित्व एवं कृतित्व — आलोचना
- सुधाकर सागर सार — संपादित
- आडंबर मिशन — निबंध संग्रह
- धम्म-चर्चा — अभियान पद्धति
- लर्न फॉर आंबेडकर — अभियान
संपादकीय एवं संस्थागत दायित्व
संस्थापक एवं संपादक
आंबेडकरवादी साहित्य
त्रैमासिक हिंदी शोध पत्रिका
प्रकाशक एवं संचालक
आंबेडकरवादी साहित्य प्रकाशन
‘हर घर आंबेडकरवादी साहित्य’अभियान
‘धम्म-चर्चा’ अभियान
‘लर्न फाॅर आंबेडकर’ अभियान
प्रमुख कार्यक्षेत्र
आंबेडकर-दर्शन • बुद्ध-धम्म • हिंदी साहित्य • साहित्यिक आलोचना • सामाजिक न्याय • समकालीन वैचारिक विमर्श • शोध एवं अकादमिक लेखन
पारिवारिक परिचय
पिता : श्रद्धेय जयश्री प्रसाद
माता : श्रद्धेया सुशीला देवी
पत्नी : माया कुमारी
पुत्री : अभिलाषा भारती
संपर्क
ई-मेल :
editor@ambedkarvadisahitya.com
Google Scholar :
Google Scholar प्रोफ़ाइल देखें →
आधिकारिक वेबसाइट :
www.ambedkarvadisahitya.com